टैगोर पब्लिक स्कूल का परिणाम 100% छात्रों एवम अभिभावकों में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के स्कूलों में उत्कृष्ट स्थान रखने वाले टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट प्राप्त किया जिससे छात्र-छात्राएं और अभिभावकों में खुशी की लहर है विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं और उनके अनुभवों को बधाई दी है


टैगोर पब्लिक स्कूल ने वर्ष 2024-25 के लिए अपने कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए हैं। इस वर्ष विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
कक्षा 12 में, रिया रावत ने 90.2% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद कृष्णा शाही ने 87.2% और नितिका कार्की ने 86% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


कक्षा 10 में, अर्चना कनवाल ने 93.8% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। शुभम सिंह ने 90.4% और भार्गव नेगी ने 87.8% अंकों के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के शानदार परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे छात्रों ने अपने कड़े परिश्रम और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

हम अपने सभी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।”
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी गई है। विद्यालय के निदेशक जगदीश सिंह पिमोली ने कहा, “हम अपने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे अपने जीवन में सफलता के नए शिखर छुएंगे।”
टैगोर पब्लिक स्कूल की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ

ADVERTISEMENTS