Loksabha 2024: उत्तराखंड भाजपा में टिकट के दावेदारों की लिस्ट तैयार, इतने नाम आए सामने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड भाजपा बैठक loksabha 2024 bjp list
उत्तराखंड में भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों (Loksabha 2024) के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। हालात ये हैं कि दावेदारों की लंबी लिस्ट खड़ी हो गई है और आखिरकार फैसला दिल्ली पर छोड़ना पड़ा है।

-->


मंगलवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई । इस रिपोर्ट में स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया है।

Loksabha 2024 के लिए बन गई 55 लोगों की लिस्ट
बीजेपी ने प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जल्द ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा ।

इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलुनी, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी समेत कई और नेता मौजूद रहे।