उत्तराखंड दौरे पर आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मसूरी में IAS अफसरों को देंगे मंत्र

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Om Birla condemned Congress and described it as a dark chapter.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला12 जून यानी कल उत्तराखंड दौरे पर आएंगे. बता दें आप बिरला मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे.

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे. ओम बिरला के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे. लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

प्रशिक्षण में 19 राज्यों के 97 अधिकारी होंगे शामिल

गौरतलब है कि मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी हैं.

मसूरी में IAS अफसरों को देंगे मंत्र

‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण और ‘मिशन कर्मयोगी’ के परिवर्तनकारी लक्ष्यों से प्रेरित होकर, यह कार्यक्रम राज्य-स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय-स्तरीय नेतृत्व की जिम्मेदारियों में अधिकारियों के सुचारू संक्रमण के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करता है.

सात प्रमुख स्तंभों पर आधारित है कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य नीति निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवकों का निर्माण करना है. यह कार्यक्रम सुशासन, व्यक्तित्व विकास, सहयोगात्मक शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व अंतर्दृष्टि, उद्यमिता और क्षेत्रीय अंतर्दृष्टि के सात प्रमुख स्तंभों पर आधारित है

ADVERTISEMENTS