सुनो-सुनो घर के नक्शे बनाने में दिक्कत आ रही है तो 2 जुलाई को यह पहुँचो हाथों हाथ मिलेगा नक्शा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी/नैनीताल/रामनगर skt. com

ADVERTISEMENTS

सभी पाठकों को यह सूचित करते हुए अति हर्ष हो रहा है कि अगर आप अपना आशियाना बना रहे हैं और उसे आशियाने के नक्शे में आपको कोई दिक्कत है अथवा नक्शा बनाने में किसी भी प्रकार की सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है तो आप 2 जुलाई को अपने हल्द्वानी अथवा रामनगर में अपना आवेदन लेकर पहुंचे और यहां लगने वाले कैंप में हाथों-हाथ आपका नक्शा आपको प्रदान किया जाएगा यह जानकारी जिला भी विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ला ने दी उन्होंने कहा कि अत्यधिक क्रिटिकल मामलों को छोड़कर सभी को अन्य विभागों की अनापत्ति पर हाथों हाथ नक्शा पास करके दिया जाएगा

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल के नगर निगम, हल्द्वानी काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्रान्तर्गत भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए दो जुलाई को सुबह 11:00 बजे से 01 दिवसीय कैम्प के आयोजन का निर्णय लिया है।

सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा नगर निगम, हल्द्वानी काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए 02 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी (उपजिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी परिसर) में 01 दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

प्रस्तावित कैम्प में प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों का स्थल पर ही निस्तारण करते हुये मानचित्र स्वीकृति निर्गत की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कैम्प में भवन मानचित्रों की स्वीकृति के समय विभिन्न विभागों के अनापत्ति की आवश्यकता होगी। ऐसे प्रकरणों (क्रिटीकल प्रकरणों को छोड़कर) को स्थल पर ही अनापत्ति निर्गत करते हुये मानचित्रों का निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित विभागों की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कैम्प जनसामान्य की सुविधा के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है इस हेतु संबंधित विभाग ,नगर निगम हल्द्वानी,संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार,व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,लोक निर्माण, सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, जल संस्थान, विद्युत, उद्यान,अग्निशमन सहित संबंधित विभागों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व सक्षम प्रतिनिधियों को यथासमय शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS