विधानसभा चुनाव लालकुआं: डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया जबर्दस्त प्रहार, विडियो देखिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं विधानसभा, मतलब हॉट सीट, मतलब VIP चुनाव में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आरोप-पत्यारोप के तहत चल रहे प्रचार कार्य में डॉ मोहन बिष्ट द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर प्रचंड प्रहार किया गया। डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने ऐसा प्रत्याशी क्षेत्र में खड़ा किया है जो जीतने या हारने के बाद क्षेत्र में नजर भी नहीं आएगा और यह प्रत्याशी बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्य को खरीदने में लगे हैं, पैसा बांटना शराब पिलाना यही इनका कार्य रह गया है, क्या कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्र की जनता को और क्षेत्र के छोटे-छोटे गांव और कस्बों के नाम जानते हैं, जनता को मुख्यमंत्री से काम नहीं पड़ता बल्कि विधायक से काम पड़ता है अगर कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री बन भी जाते हैं तो भी क्षेत्र की जनता उनके पास नहीं पहुंच पाएगी। डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि मैं आपके बीच का व्यक्ति हूं जब भी आप चाहेंगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपकी समस्याओं में आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलूंगा। डॉ मोहन बिष्ट ने कहा आप मुझे डांट सकते हैं फटकार सकते हैं लेकिन क्या आप कॉन्ग्रेस प्रत्याशी से बात भी कर पाएंगे। विपक्ष पर दमदार प्रहार करते हुए डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हमें मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाना है तो हमें अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को और बीजेपी को वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाना है। डॉ. मोहन बिष्ट और भारतीय जनता पार्टी ने तीनपानी हल्द्वानी क्षेत्र में जनसभाएं की और लोगों से जनसंपर्क बनाया।

-->