कैसे हुआ बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा?, ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
badrinath-helicopter crash

शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जाएगी। अभी फिलहाल हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है। उसकी तलाश जारी है। सरकार और विमानन एजेंसियों का फोकस हादसे के कारणों का पता लगाने का है। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने पर भी है।

ADVERTISEMENTS

भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड किया

इस हादसे के बाद एहतियातन के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है। कंपनी के भाकी हेलिकॉप्टर्स की उड़ान फिलहाल के लिए रोक दी गई है। आज यानी शनिवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) में हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है।

नक्शेदेखें

सुबह 5 बजे फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ, वो एक खतरनाक पहाड़ी और जंगली इलाका है। जहां हिमालयन भालू की गतिविधियां अधिक हैं। इसके साथ ही अंधेरे की वजह से और बाकी कारणों से शुक्रवार रात 8 बजे के बाद राहत और बचाव का काम रोक दिया गया। शनिवार सुबह पांच बजे इसे दोबारा शुरू किया गया। सभी के शव फिलहाल अभी घाटी में ही हैं। शवों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

AAIB करेगा हेलिकॉप्टर हादसे की जांच

हादसा काफी गंभीर है। इसी को देखते हुए अब Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की जांच भी अहम होगी। मालूम हो कि भारत में नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए AAIB अधिकृत एजेंसी है।

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर अहम

किसी भी विमान हादसे में सबसे अहम भूमिका ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की होती है। ऐसे में इस हादसे में भई इसकी जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS