यहां महिला ने लगाया अपने ससुराल वालों के ऊपर जबरन मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोरोना काल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऊधमसिंहनगर में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां रुद्रपुर में रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर जबरन गर्भपात कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य मामले में युवती संग छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पहली घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की है। यहां आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले राजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी साल 2018 में खानपुर निवासी अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं विवाहिता गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने दवाइयां खिलाकर उसका गर्भ नष्ट कर दिया। जिससे विवाहिता सदमे में आ गई। इसके बावजूद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते रहे। बाद में दिनेशपुर गुरुद्वारा माता साहेब कौर में एक पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं सुधरे।

ADVERTISEMENTS


इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर एक अन्य मामले में गंगापुर रोड पर युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। बवाल होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती किच्छा बाइपास स्थित एक कंपनी में काम करती है। गत दिवस को वह अपने साथी कर्मियों के साथ घर जा रही थी। तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी बदसलूकी करने लगे। युवती के शोर मचाने पर उसके साथी मौके पर पहुंच गए और युवकों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना न मिलने की बात कही है। ये भी कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS