हल्द्वानी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का विधायक सुमित ने किया सुभारम्भ #congress#hathsehathjodo

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के संयोजक में निकाली जा रही भारत भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद अब कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को प्रारंभ कर दिया है. गणतंत्र दिवस के बड़े महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाते हुए कांग्रेसियों ने आज इस यात्रा का हल्द्वानी विधानसभा शुरुआत की. इस यात्रा का आगाज विधायक सुमित हर देश के नेतृत्व में हुआ. विधायक सुमित हृदेश ने यात्रा के शुभारंभ के मौके पर कहा कि प्रदेश मैं सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है वहीं केंद्र सरकार सिर्फ आपने बहुमत के बल पर जनविरोधी निर्णय ले रही है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सत्ता परिवर्तन काम मार्ग तय करेगी

कांग्रेस की हल्द्वानी विधानसभा में संगठनात्मक रूप से गठित किए गए तीनों ब्लॉकों में यह यात्रा निकाली गई अब यह यात्रा पूरे 2 महीने तक चलेगी

गणतंत्र दिवस के दिन से कांग्रेस ने राज्य में इसकी शुरुआत कर दी। हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा) निकली। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेसजन दिनभर सड़को पर यात्रा निकालते दिखे उन्होंने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और यह हाथ सै हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी। इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, बमौरी हेम पाण्डे, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।