@लामाचौड़ हल्द्वानी -पिता की डांट सह नहीं पाई बेटी बोर्ड परीक्षा से पहले खाया जहर हो गई मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

मोबाइल पर वीडियो देख रही बेटी को जब पिता ने परीक्षा की तैयारी न करने और वीडियो देखने को लेकर डांटा तो बेटी का धैर्य जवाब दे गया और उसने इस डांट से इतना बड़ा कदम उठा लिया कि घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए और वह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रेमपुर नबाढ़ लामाचौड निवासी अफसाना पुत्री मोहमद सफी जो की 12वीं की छात्रा है बोर्ड की परीक्षा मैं तैयारी करने के बजाय वह मोबाइल पर वीडियो देख रही थी जिससे उसके पिता ने उसे डांट लगाई।

, जहां पिता की डांट से आहत होकर एक 12वी की छात्रा ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन करें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार अफसाना उम्र 18 वर्ष पुत्री मोहम्मद सफी निवासी प्रेमपुर नवाड़ लामाचौड़ थाना मुखानी की विगत दिवस सोमवार को अफसाना का द्वितीय पाली में बोर्ड की परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि विगत 26 मार्च को अफसाना रात के समय मोबाइल पर वीडियो देख रही थी कि अफसाना के पिता यह देखकर काफी नाराज़ हुए और अफसाना को डांट लगा कर उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। इस घटना से आहत हो कर अफसान ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

यह परिवार वालों में हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही बीती रविवार रात अफसाना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS