लोनिवि के जेई से मारपीट का मामला – अभियंताओं के कार्य बहिष्कार की धमकी और मुकदमे की मांग से बैकफुट पर भाजपा नेता
भाजपा नेता राजेश कुमार के साथी जेल जाने के भय तथा विधायक की के टिकट में प्रतिकूल वर्ग पढ़ने के भाई से माफी मांगने को हुए मजबूर
हलद्वानी/रुद्रपुर skt. कॉम
बाजपुर में लोग निर्माण विभाग के जूनियर अभियंता रविंदर गौड के साथ भाजपा नेता राजेश कुमार और उनके साथियों के द्वारा उनके चेहरे पर मिट्टी पोतने और मारपीट करने के मामले ने आज सुबह से ही तूल पकड़ना शुरू कर दिया।

विभिन्न स्थानों पर डिप्लोमा इंजीनियर्स के सैकड़ो साथियों ने रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई न होने की स्थिति में हड़ताल करने और प्रदेश व्यापी हड़ताल तक की स्थिति में जाने की चेतावनी दी।
इसके बाद प्रशासन हरकत में आया रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनियर के पदाधिकारियो के साथ भाजपा नेता राजेश कुमार के साथियों ने ऑन कैमरा माफी मांगी और राजेश कुमार ने खुद ही खेद व्यक्त किया जिसके बाद भारी मन से रविंद्र गौर ने एडीएम पंकज उपाध्याय के मान मनोबल के बीच सुलह करने को राजी हुए
इससे पहले सुबह हल्द्वानी में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की बैठक में इस मामले में निंदा प्रस्ताव रखा गया तथा राजेश कुमार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा मारपीट करने और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई ऐसा ही पूरे कुमाऊं में विभिन्न खंडों में हुआ जिसका असर प्रशासन को इस मामले में पता करने के लिए आगे आना पड़ा
हल्द्वानी की बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश जोशी, पंकज उपाध्याय ,मनोज भट्ट, वीरेंद्र कुमार, मनोज रौतेला, सुनीता रावत, वंदना पंत ,वाई एस रावत, सुभाष जोशी, विवेक भट्ट ,रुचि जंगपांगी, जगदीश राणा समेत दर्जनों अभियंता मौजूद रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


