हलद्वानी रील प्रतियोगिता में रील बनाओ 51 हजार का ईनाम पाओ

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

चौपाटी बनी व्यवसायियों के लिए बरदान

हलद्वानी skt. com

निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने चौपाटी और निजी फ़ूड प्लाजा के बारे मे बताते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा शहर के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल और घोषणाएं की गई हैं।

चौपाटी और निजी फूड प्लाजा के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर पहल का आधिकारिक वीडियो जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए नगर निगम ने त्वरित प्रतिक्रिया टीम का हेल्पलाइन नंबर 9410727977 जारी किया है, जिससे आम जन अपनी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई पा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा माननीय नितिन नबीन के भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS