जानिए राज्य में किस समय होगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक और किन मुद्दों को होगी चर्चाएं

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार आज सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शाम 5 बजे सचिवालय में शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती हैं। बताया जा रहा है कि उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैबिनेट में फैसला हो सकता है।कैबिनेट ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में जो उप समिति बनाई थी, वह कैबिनेट की उपसमिति अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रख सकती है। लेकिन सूत्रों की माने तो जो संस्तुति कैबिनेट की उप समिति ने उपनल कर्मचारियों के हित में दी है, उसमें शासन में बैठे कुछ अधिकारी बदलाव चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS

जिससे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बेहद खफा बताए जा रहे हैं। यदि कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट कल कैबिनेट के समक्ष नहीं रखी जाती है तो भी हरक सिंह रावत उपनल उप समिति की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने रख देंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार 23 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने पर विचार कर रही है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। चुनावी साल होने से सरकार पर विकास योजनाओं की रफ्तार देने का भी दबाव है। ऐसी मंशा से सरकार अनुपूरक बजट मानसून सत्र में ही पेश कर सकती है वैसे तो चुनाव के आखिरी साल में सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है

ADVERTISEMENTS