लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए जिसकी वजह से युवक बुरी तरह घायल हो गया और युवक की हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है बता दें कि यह हादसा आज सुबह लखनऊ से काठगोदाम को जा रही 05043 लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस से हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार सुबह सुबह एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS

जहां उसकी हालत गंभीर है बताया जा रहा कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों टांग कट गई है।ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची तभी अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 की सहायता से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विकास जोशी निवासी जज फार्म आईटीआई के पास हल्द्वानी के रूप में पहचान हो पाई है।

ADVERTISEMENTS