कबड्डी प्लेयर की मौत!, जिस पिल्ले की महीनों पहले बचाई जान, उसी के काटने से गई जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
death-of-kabaddi-player-brijesh-due-to-rabies

kabaddi player brijesh death due to rabies: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक स्टेट कबड्डी प्लेयर की मौत की खबर सामने आई है। मौत कुत्ते के पिल्ले के काटने से हुई है। जिसे महीनों पहले खिलाड़ी ने बचाया था। दरअसल नाले में गिरे पिल्ले को बचाने के दौरान उसने प्लेयर के हाथ में काट लिया था।

ADVERTISEMENTS

कबड्डी प्लेयर बृजेस सोलंकी से चूक ये हुई कि उन्होंने पिल्ले के काटने के बाद रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया। जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ने लगी। रैबीज के जब खिलाड़ी पर लक्षण दिखाई देने लगे तो डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया। गांव वापस लाते समय खिलाड़ी की मौत हो गई।

स्टेट कबड्डी प्लेयर बृजेस सोलंकी की मौत

दरअसल से पूरा मामला खुर्जा के फराना गांव का है। जहां पर 26 जून को 24 साल के कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस पिल्ले की महीनों पहले बचाई जान, उसी के काटने से गई जान

बता दें कि बृजेश ने इसी साल मार्च के महीने में नाली में गिरे पिल्ले को बाहर निकाला था। इस दौरान पिल्ले ने बृजेश के दाएं हाथ की उंगली में काट लिया। बृजेश ने इसे साधारण चोट समझ कर नजरअंदाज किया। साथ ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन भी नहीं लगवाया।

रैबीज के दिखे लक्षण

26 जून को जब वो सुबह उठे तो उनका दायां हाथ सुन्न पड़ गया। दोपहर तक पूरा शरीर ही सुन्न होने लगा। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरो ने रैबीज के लक्षण देखकर जवाब दे दिया। जिसके बाद घरवाले उसे मथुरा में आयुर्वेदिक दवा केंद्र लेकर गए।

डॉक्टरों ने दे दिया जवाब

दवा पीने से उन्हें आराम तो हुआ लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर जाया गया। वहां पर भी डॉक्टरों ने रैबीज की पुष्टि की। 27 जून की सुबह परिवार वाले बृजेश को गांव लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बृजेश ने जीता था गोल्ड मेडल

बता दें कि इसी साल फरवरी में बृजेश ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडर अपने नाम किया था। इसके साथ ही वो बाकी प्रतिभागियों में भी मेडल जीत चुके है। वो प्रो कबड्डी लीग 2026 की तैयारी कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS