July 2026 Planetary Transits: जुलाई में शनि और गुरु बढ़ाएंगे इन राशि वालों की मुश्किलें! क्या आपकी राशि भी है शामिल?
July 2026 Planetary Transits: जुलाई 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है, जहां शनि वक्री होंगे और गुरु अस्त. इन बड़े ग्रहों के गोचर से दुनिया और जनमानस प्रभावित होंगे. सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. कार्यस्थल पर धैर्य, निवेश में सतर्कता और स्वास्थ्य का ध्यान रखना इस माह में महत्वपूर्ण होगा.
July 2026 Planetary Transits: आने वाले जुलाई के महीने में ग्रहों का महापरिवर्तन देखने को मिलने वाला है. इस माह आकाश मंडल में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता नजर आएगा. जिसका प्रभाव पूरी दुनिया और जनमानस पर होता हुआ दिखेगा. ज्योतिषविद इस माह में दो बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव को सबसे महत्वपूर्ण मान रहे हैं.
ज्योतिष के अनुसार, न्याय के देवता शनि इस माह में वक्री यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं. वहीं ज्ञान और धन के कारक देवताओं के गुरु बृहस्पति देव अस्त होंगे. पहले 15 जुलाई को गुरु बृहस्पति अस्त होंगे. इसके बाद 27 जुलाई को शनि देव व्रकी चाल शुरू करेंगे. इन दोनों ग्रहों का बदलाव कई राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. वहीं सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को ज्योतिषविद विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
सिंह राशि
शनि की वक्री चाल शुरू होने के बाद सिंह राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय आप अपने वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी महसूस कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम देरी से मिल सकते हैं. ये चीज आपकी निराशा की वजह बन सकती है. इस दौरान धैर्य बनाए रखें.
धनु राशि
धनु राशि के जातक गुरु के अस्त होने से सीधे प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि गुरु धनु राशि के स्वामी हैं. इस समय आपके रुके हुए कामों में और अधिक देरी हो सकती है. आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहें और जल्दबाजी न करें. लंबी दूरी की यात्रा करते समय भी सावधानी बरतें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का समय चुनौतियों भरा रह सकता है. शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं. शनि के वक्री होने से आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय कोई भी बड़ा निवेश न करें. सेहत का ध्यान रखें. अनावश्यक खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


