Jawan Twitter Review: शाहरुख़ की फिल्म हुई रिलीज़, ‘जवान’ देखने से पहले जान लें ट्विटर रिव्यु

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Jawan Twitter Review: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस फिल्म का काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज़ होते ही लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थिएटर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS

इसके साथ ही फिल्म का जश्न एक त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है। फिल्म देखकर आए लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते है की लोगों को फिल्म कैसी लगी।

फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म में शशरूख के अपोजिट साउथ की नयनतारा है। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि आदि का भी फिल्म में एहम किरदार है। बता दें की फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ की गई है।

सोशल मीडिया पर फिल्म की हो रही तारीफें
‘जवान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक्स (ट्विटर) पर लोग फिल्म की तारीफें कर रहे है। फिल्म में शाहरुख़ का डांस देख लोग थिएटर में ही डांस करना शुरू कर दिया। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर की भी यूजर काफी तारीफ कर रहे है।

फिल्म को दर्शक ब्लॉकबस्टर बता रहे है। एक्शन से लेकर डायरेक्टर तक, फिल्म की कहानी और एक्टिंग सब की तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा मैंने ऐसा क्रेज किसी और मूवी स्टार के लिए नहीं देखा। अविश्वसनीय। हर जगह जश्न मन रहा है।तो वहीं एक यूजर ने शाहरुख़ खान की तारीफ कर कहा शाहरुख़ ने अपने स्वैग और एनर्जी से लाइमलाइट चुरा ली। सभी चीज़ों में जवान अच्छि फिल्म है। एक्शन स्टंट से लेकर सिनेमैटोग्राफी और बेहतरीन कहानी। फिल्म जरूर देखे। दर्शक गदगद हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS