IPL Auction 2024: Mitchell Starc बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, मिनटों में टूटा पैट कमिंस का रिकॉर्ड

ख़बर शेयर करें

IPL Auction 2024: IPL 2024 के ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) पर लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपए में खरीदा है। स्टार्स के लिए KKR और गुजरात टाइटंस के बीच काफी लम्बी लड़ाई लड़ी। अंत में ककर ने मोती रकम देकर उन्हें टीम में शामिल कर दिया।

Ad
Ad

Mitchell Starc बने सबसे महंगे खिलाड़ी (IPL Auction 2024)
बता दें की स्टार्स ने हाल ही में हुए वनडे विश्व कप में काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए। 3.00 की औसत से उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए। आखिरी बार स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से साल 2014 और 2015 में खेला था। जिसके बाद स्टार्क ने IPL Auction 2024 में अपना बेस प्राइज दो करोड़ रखा था।

मिनटों में टूटा पैट कमिंस का रिकॉर्ड
स्टार्क से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइडर्स हैदराबाद ने IPL Auction 2024 में 20.50 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद ककर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदकर कमिंस का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कमाल के है Mitchell Starc के IPL आंकड़े
बता दें की साल 2014 और 2015 में स्टार्क ने IPL खेला था। दो साल में स्टार्क ने 27 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 20.38 की औसत से 34 विकेट चटकाए। इकॉनमी 7.17 की रही। इसके अलावा नौ परयों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम के लिए 96 रन बनाए।