Haldwani में घायल युवक ने दूसरे को सड़क पर घसीटकर पीटा,सिर फूटने के बाद भी नहीं रुका संघर्ष,

हल्द्वानी वर्कशॉप लाइन में दो युवकों के बीच मारपीट हुई
एक युवक का सिर फूटने पर भी उसने दूसरे को पीटा
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
हल्द्वानी। वर्कशाप लाइन में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों युवक सड़क पर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक युवक के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।
इसके बाद भी वह रुका नहीं और दूसरे युवक को सड़क पर घसीटकर पीटता रहा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया है।
प्रसारित वीडियो में दोनों युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के सिर से लगातार खून बह रहा है। इसके बावजूद वह दूसरे युवक को जमीन पर गिराकर थप्पड़ और मुक्के बरसा रहा है। वह उसे सड़क पर घसीटते हुए भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग युवकों को रोकने का प्रयास करते हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज सुनाई देती है, उसे मत मार, वीडियो बन रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, विवाद की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटा रही है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



एमआईईटी अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन में देश भर के विद्यार्थी एवं शिक्षाविदों का होगा जमघट
मेडिकल किंग जीआरडी पर बड़ी कार्यवाही