युवा व्यापारी नेता हरीश बाफिला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

​बेरीनाग। बेरीनाग व्यापार संघ के पूर्व महासचिव एवं युवा व्यापारी नेता हरीश बाफिला (42) का बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे बेरीनाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS

​दिवंगत हरीश बाफिला की अंत्येष्टि थल स्थित रामगंगा नदी के तट पर गमगीन माहौल में की गई। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दल बहादुर सिंह बाफिला, एल.एम. टम्टा, प्रदीप महरा, जीवन धानिक, विनोद मेहरा, हिमांशु मियांन, सुमित पंत, योगेश डिनिया, राजू बाफिला और हेमू बाफिला सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

​इसके अतिरिक्त, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य, विधायक फकीर राम, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, बलवंत धानिक, अर्जुन रावत और हेम पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी हरीश बाफिला के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS