हल्द्वानी:- तिकोनिया में चल रहे स्पा सेंटर पर हंगामा

महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट से बंद करने की मांग की
हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित प्रार्थीगण उत्तरांचल ट्रेड सेंटर कॉम्पलैक्स में संचालित हो रहे लग्जरी स्पा सेंटर को बंद करने की मांग को लेकर कॉम्पलैक्स में काम करने वाली युवतियों और महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए शिकायती पत्र में महिलाओं ने कहा है कि कॉम्पलैक्स में लगभग 30 दुकानें और ऑफिस संचालित हैं, जहां युवतियां और महिलाएं कार्यरत हैं। इसी कॉम्पलैक्स में लग्जरी स्पा के नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा है, जिसमें अनैतिक कार्य होने की जानकारी उन्हें मिल रही है। शिकायत में कहा गया है कि स्पा के कारण कार्यालय आने वाले लोग उन्हें गलत निगाहों से देखते हैं और स्पा में कार्यरत समझकर छींटाकशी करते हैं।

इससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है और कई लोगों ने तो कॉम्पलैक्स में आना-जाना ही बंद कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि स्पा सेंटर में न तो मसाज की प्रशिक्षण प्राप्त युवतियां हैं और न ही किसी का सत्यापन किया गया है, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है।महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट से स्पा सेंटर की पूर्ण जांच कर उसे बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन पर कंचन रावत, भावना जायसवाल, अभितानु सागर, अनीषा आर्या, तूलिका कुमारी, हरीश चंद्र, कविता पांडे, दिव्या सिंह, साहिबा अंसारी, रेशुमा, सनाया, प्रीति, रिंका, इशरान, निशा, दामिनी, सेमू रावत, महेंद्र कुमार सहित कॉम्पलैक्स के समस्त व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



मेडिकल किंग जीआरडी पर बड़ी कार्यवाही