भारत की Surat Diamond Bourse दुनिया की सबसे बड़ी Office Building, जानें इसमें क्या है खास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पीएम मोदी ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन Surat Diamond Bourse का उद्घाटन कर दिया है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन को पीछे छोड़कर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन शुरु हो गया हैबता दें कि इस इमारत में हीरा व्यापार का केंद्र होगा।

ADVERTISEMENTS

Surat Diamond Bourse में 15 मंजिला इमारत
15 मंजिला यह इमारत 35 एकड़ भूमि में फैली हुई है और इसमें नौ आयताकार संरचनाएं बनी हैं। जो एक केंद्र से आपस में जुड़ी है। इस भव्य इमारत का निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार, इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा फर्श की जगह मौजूद है। इमारत का निर्माण चार साल में पूरा हुआ है। इस नए बने सूरत डायमंड बोर्स में 65,000 से ज्यादा हीरा पेशेवर एक साथ काम करेंगे।

इस इमारत से होगी व्यापारियों को सहूलियत
यह भवन काफी सुंदर है। लोग इसकी खूबसूरती का बखान करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इसमें कुल सात बिल्डिंग बनी है और इमारत 15 मंजिल की है। इसके बन जाने से व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी। क्योंकि पहले हीरे के व्यापार के लिए लोगों को कभी-कभी हर दिन मुंबई की यात्रा करनी पड़ती थी। लेकिन इसके बन जाने के बाद से अब लोग इसी इमारत के अंदर हीरे का व्यापार कर सकेंगे। इसके अंदर एक एंटरटेनमेंट जोन भी बना हुआ है और एक पार्किंग क्षेत्र भी है, जो 20 लाख स्कवायर फीट में फैला हुआ है।

सूरत डायमंड बोर्स की यह खासियत
सूरत डायमंड बोर्स में करीब 4500 से ज्यादा ऑफिस होंगे। यहां पर कई कंपनियों के कार्यालय होंगे। इस बिल्डिंग में 4000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एडवांस्ड सिक्योरिटी रुम भी बनाया गया है ताकि यह सबसे सुरक्षित इमारत रहे। इस बिल्डिंग की कीमत करीब 3000 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 9 टावर हैं। यहां पर कॉन्फ्रेंस हॉल, कन्वेंशन सेंटर, एग्जिबिशन सेंटर्स, ट्रेनिंग सेंटर्स, एंटरटेनमेंट एरिया और क्लब जैसी सुविधाएं हैं। इस बिल्डिंग को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत के रुप में मान्यता दी गई थी।

ADVERTISEMENTS