#Goldएशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, जापान को रौंदा

ख़बर शेयर करें

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है। एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच को आसानी से जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार हॉकी में गोल्ड जीता है। भारत ने सबसे पहले साल 1966 में अपना गोल्ड मेडल जीता था।

Ad
Ad

भारत ने फाइनल मैच में शुरु से ही पकड़ बना कर रखी और जापान की हर रणनीति को फेल साबित कर दिया। पिछले कई मैचों से भारतीय टीम ने जो लय बना कर रखी थी वो इस मैच में भी नजर आई। शुरु से ही टीम इंडिया जापान के खिलाड़ियों को छकाती रही। टीम इंडिया ने ये मैच 5-1 से जीत लिया।

भारत ने नौ साल बाद जीता गोल्ड
भारत ने नौ साल बाद हॉकी में गोल्ड हासिल किया है। इसके पहले 1998 और 2014 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। भारतीय एशियन गेम्स में विजेता ही रही है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में कोई भी टीम हरा नहीं सकी। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में जापान के 5-1 से हराने में कामयाबी हासिल की।