IND vs AUS Final: 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में आमने सामने होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें रविवार यानि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। 20 साल बाद दोनों ही टीमें विश्व कप के फाइनल में आमने सामने है। पिछली बार साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से हर गई थी।

ADVERTISEMENTS


12 साल बाद टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल में
15 नवंबर को हुए पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 12 साल बाद टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठाई थी। तो वहीं 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

चौथी बार फाइनल खेलेगा भारत(IND vs AUS Final)
बता दें की ये चौथी बार है जब भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

तो वहीं साल 2003 में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का स्वाद चखना पड़ा था। जिसके बाद साल 2011 में धोनी की टीम ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

Ads.
तो वहीं आठ साल बाद कंगारू टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। तो वहीं 1975 और 1996 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हार का स्वाद चखना पड़ा था। तो वहीं साल 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने टीम को सेमीफाइनल में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

ADVERTISEMENTS