हल्द्वानी: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केन्द्र CMTC का उद्घाटन..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड-हल्द्वानी में सामुदायिक प्रबन्धन प्रशिक्षण केन्द्र CMTC का उद्घाटन अपर परियोजना निदेशक द्वारा किया गया। जिसमें अलकनंदा स्वायत्त सहकारिता के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा CMTC केन्द्र को चलाने और उसको बेहतर प्रबन्धन चलाने की जिम्मेदारी ली गई।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान अपर परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि यह केन्द्र अलकनंदा स्वयं सहकारिता द्वारा संचालित किया जायेगा। जिसमें एन आर एल एम के अन्तर्गत होने वाले प्रशिक्षणों एवं अन्य विभागों द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षणों के लिए एक संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। जिससे महिलाओं की आजीविका बढ़ेगी उद्घाटन समारोह में जिला स्तर से अपर परियोजना निदेशक नैनीताल ई टी सी बागजाला से पूनम काण्डपाल, DTE रविन्द्र बजेठा, उपासक मान सिंह गुसाईं, ब्लॉक स्तर से ब्लॉक मिशन प्रबन्धन जानकी डसीला, ब्लॉक मिशन प्रबन्धन सरस्वती जोशी, एरिया कोडिनेटर बिक्रम सिंह, आई पी आर पी गीता जोशी, मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS