बारिश के बीच यहां भूकंप से सहमें लोग#earthquck

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

2 दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है वही इस खराब मौसम के बीच भूकंप (#earthquck )झटके महसूस हो तो लोगों का सहम जाना लाजमी ही है.

ऐसा ही कुछ बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के कर्मी इंटर कॉलेज के आसपास जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हालांकि यह झटके कुछ ही पल से भी कम समय की थी लेकिन फिर भी ऐसे मौसम में अनहोनी का डर लोगों के मन बना हुआ है.

खराब मौसम के बीच बागेश्वर जिले में भूकंप earthquck के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में बताया जा रहा है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। फिलहाल भूकंप के वजह से जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

शनिवार को जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह घरों से बाहर आ गए। पिछले कुछ वक्त में उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS