हल्द्वानी में मां बेटी ने घर में घुसकर पहले मुख्य द्वार किया बंद फिर बेरहमी से की पिटाई……..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। अचानक घर में घुसकर मारपीट की घटना से क्षेत्र वासी का से नाराज है, यहां मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ में एक महिला को मां-बेटी ने घर में घुसकर पीट दिया। बाल नोंच घसीटा और फिर जान से मारने की धमकी देकर चली गईं। पुलिस ने मामले में मां-बेटी पर केस किया है।

ADVERTISEMENTS

घटना में फतेहपुर निवासी चांदनी बेगम ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ घर में सिलाई का कार्य कर रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली मुमताज व उसकी बेटी सना घर में घुस गई। दोनों ने मुख्य दरवाजा बंद किया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर पड़ोस की महिलाएं घर के आगे एकत्र हुई तो मां-बेटी चांदनी को गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। महिला का आरोप है कि मां-बेटी ने उसके साथ काम कर रही दूसरी महिला को भी धमकाया है। उसे काफी चोट आ गईं। उसने बताया कि घटना के वक्त उसके पति अस्पताल आए थे। वहीं थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले में मारपीट, धमकी व गालीगलौज की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS