पति के सामने ही नव विवाहिता पत्नी को किया अगवा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

एक नवविवाहिता को कुछ अज्ञात कार सवार युवाओं ने पति के सामने ही अगवा कर लिया । इस तरह की घटना से भौचक पति ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो परिजन परेशान हो गए।

नव विवाहिता के पिता निवासी भूरारानी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह कुछ दिन पूर्व रामपुर में हुआ था । उनके दामाद और बेटी अपनी मोटरसाइकिल से उनके घर आ रहे थे कि इसी बीच कार सवार कुछ युवकों ने रुद्रपुर बॉर्डर के पास कार से मोटरसाइकिल पर टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया इसी बीच कार सवार युवकों ने युवती को जबरन अपने साथ कार में बैठाने का प्रयास किया तो उसके पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उसके पति के साथ हाथापाई कर दी।

इस मामले में युवती के पिता सिकंदर ने पुलिस में अपनी आपबीती बताई और इस मामले की तहरीर दी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है हालांकि सिकंदर ने बिंदु खेड़ा के एक युवक की को नामजद भी किया है अब यह मामला पुलिस की जांच में आ गया है इस पर कार्यवाही कर शीघ्र ही युवती को बरामद करने का आश्वासन पुलिस की ओर से दिया गया।

ADVERTISEMENTS