गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा, चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें




उत्तरकाशी के एक गांव में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरा घर आग का गोला बन गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आठ मकान उसकी चपेट में आ गए। इस आग में चार घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

-->

गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा
उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते आग आस-पास के घरों में भी फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि चार घरों में रखा सारा सामना जलकर खाक हो गया। जबकि आठ घरों में नुकसान हुआ है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
घटना की जानकारी पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जबकि अन्य घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। हालांकि गनीमत की बात है कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है