कालाढूंगी विधान सभा के भड्यूनी में बाघ ने बनाया किसान को निवाला, तीसरी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

नैनीताल जिले के कालाढूंगी के भदूनी क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में काठगोदाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के भाई कमल सिंह को खेत में काम करते समय बाघ ने अपना शिकार बना लिया।

यह लगातार तीसरी घटना है, जिसने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले से चेतावनी के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।ग्रामीणों ने डीएफओ को घेर कर मांग की

बाघ को जल्द पकड़ने या मारने के लिए सख्त कार्रवाई

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

कैसे बचें बाघ के हमले से (जंगल के आसपास रहने वाले जरूर ध्यान दें

👉

ADVERTISEMENTS