नैनीताल में Lenskart कंपनी पर भड़की भाजपा, कुमाऊं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

bjp lashes out at lenskart in nainital submits memorandum to kumaon commissione
कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी…

​​​​​​​इस दौरान मनोज जोशी, मयंक पंत, दया किशन पोखरिया, भारत सिंह मेहरा, हेमंत बेदी, रितुल कुमार, युवराज सिंह करायत, कमल जोशी और मोहित लाल साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में चश्मा कंपनी लेंसकार्ट कंपनी के खिलाफ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी के कथित धार्मिक भेदभाव के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश भर में चल रहे लेंसकार्ट शोरूम की कार्यप्रणाली की गहन जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि अगर कहीं भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने या भेदभाव जैसी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

इस दौरान मनोज जोशी, मयंक पंत, दया किशन पोखरिया, भारत सिंह मेहरा, हेमंत बेदी, रितुल कुमार, युवराज सिंह करायत, कमल जोशी और मोहित लाल साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।