कलमा पढ़ नहीं तो…’,शोहर ने किया हिंदू लड़की का रेप और बीवी ने निकाला गंदा वीडियो; धर्मांतरण का घिनौना मामला
Religious Conversion Case: एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने ये बात साबित कर दी कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है. इस घटना को जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, यहां एक महिला को परेशान करने और उसका धर्म बदलने के लिए दबाव डालने का गंभीर मामला सामने आया है. बता दें कि इस महिला का आरोप है कि उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया गया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया गया. हैवानियत सिर्फ यहीं नहीं रुकी इसके अलावा, आरोपी की पत्नी ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उस फुटेज के आधार पर महिला को ब्लैकमेल किया. इस दौरान महिला पर धर्म बदलने का आरोप डाला गया. बता दें कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया. केवल चार घंटे में ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में थे. खबर बिहार के कैमूर ज़िले से है।
पति-पत्नी ही आरोपी
इस घिनौने आपराधिक मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, गिरफ़्तार लोगों की पहचान रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके के दरवान गाँव के रहने वाले 35 साल के एकराम अंसारी और उनकी 26 साल की पत्नी शाहिदा बेगम के तौर पर हुई है. बताया गया है कि ये दोनों अभी हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों से एक एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है, जिसे अहम सबूत के तौर पर ज़ब्त कर लिया गया है.
ऐसे किया घिनौना काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने इस बात की जानकारी दी कि आरोपी जोड़े ने उसे 4 जून को शाम करीब 6 बजे अपने घर बुलाया था. जिसके बाद उसे कथित तौर पर कोई चीज़ खिलाई-पिलाई गई जिसकी वजह से उसे नशा हो गया. इतना ही नहीं इस महिला का आरोप है कि जब वो बेहोश थी, तब एकराम अंसारी ने उसके साथ रेप किया, जबकि उसकी पत्नी शाहिदा बेगम ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाया.
इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी
पीड़िता का कहना है कि होश में आने के बाद उसे वीडियो दिखाया गया और उसे साफ तौर पर ये धमकी दी गई कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. लगातार दबाव और धमकियों का सामना करने के बाद महिला पुलिस के पास पहुँची. मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की और शिकायत मिलने के करीब चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया. इस घटना के संबंध में रामगढ़ पुलिस स्टेशन में एक मामला (केस नंबर 150/26) दर्ज किया गया है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


