# idblast @datewada दुःखद यहाँ आईडी विस्फोट से उड़ाई गाडी 11जवान हुए शहीद

ख़बर शेयर करें

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा 26 अप्रैल 2023। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। हालांकि इस घटना जवानों को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में DRG के जवानों के घायल होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी क IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है।
मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। कई जवानों के शहीद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।

आज दिनांक 26.04.2023 को जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए हैं। विस्तृत जानकारी भी प्रकाशित की जाएगी

Ad Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.