रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

 

RUDRPUR NEWS

उधमसिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर शहर की पुलिस लाइन में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कई मोटरसाइकिलें और चारपहिया वाहन ख़ाक हो गए ।

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगी भीषण आग

घटना शनिवार दोपहर की है। रुद्रपुर शहर की पुलिस लाइन में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कई मोटरसाइकिलें और चारपहिया वाहन ख़ाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक
आग बुझाने का प्रयास करते कर्मी

आग के चपेट में आए जब्त किए वाहन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग जिन वाहनों में लगी, वे विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहन बताए जा रहे हैं और पुलिस लाइन परिसर में खड़े थे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

गनीमत ये रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS