भीषण हादसा, सेना के जवान की दर्दनाक मौत..2 युवकों की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून से सड़क हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। देहरादून में जाखन स्थित जोहड़ी मार्ग पर जबरदस्त बाइक हादसा हो गया है। बता दें कि हादसे के वक्त बाइक में 3 लोग सवार थे जिनमें से एक की मृत्यु हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाइक हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे के वक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनमें से मृतक युवक सौरव आर्मी में तैनात था जिसकी मृत्यु हो गई है। मृतक जवान के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। वहीं घायल अमर नेगी और हिमांशु थापा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। मृतक जवान के घर पर उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS