गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से की फोन पर बात, चमोली हिमस्खलन की ली जानकारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से की फोन पर बात, चमोली में हुए हिमस्खलन की ली जानकारी

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ों पर बारिश काल बनकर बरसी है. भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन हो गया. जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर 57 मजदूर फंस गए. हालांकि रेस्क्यू टीम ने 16 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बार कर हादसे की जानकारी ली है.

ADVERTISEMENTS

अमित शाह ने सीएम धामी से ली चमोली हिमस्खलन की जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर चमोली में हुए हिमस्खलन की जानकारी ली है. अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है. स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यो में पूरी तत्परता से लगा हुआ है. NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच रही हैं’.

ग्लेशियर टूटने से हुए हादसा (Glacier broke in Chamoli)

बता दें शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए. जिसमें से 16 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. जबकि अन्य मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू जारी ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर बीआरओ के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे. सभी मजदूर माणा गांव के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे.

रेस्क्यू में जुटी ITBP

हादसे को लेकर आपदा विभाग के अपर कार्यकारी अधिकारी आर के नेगी का कहना है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने और मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी है. आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए हैं. फिलहाल अभी तक किसी भी श्रमिक के हताहत की कोई खबर नहीं है

ADVERTISEMENTS