चमोली हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

CM DHAMI CHAMOLI INCIDENT

चमोली के माणा गांव में हुए हादसे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है. सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आईटीबीपी, बीआरओ ओर अन्य बचाव दलों की ओर से राहत ओर बचाव कार्य जारी है.

ADVERTISEMENTS

चमोली हादसे पर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

ग्लेशियर टूटने से हुए हादसा (Glacier broke in Chamoli)

बता दें शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए. जिसमें से 16 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. जबकि अन्य मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू जारी ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर बीआरओ के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे. सभी मजदूर माणा गांव के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे.

रेस्क्यू में जुटी ITBP

हादसे को लेकर आपदा विभाग के अपर कार्यकारी अधिकारी आर के नेगी का कहना है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने और मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी है. आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए हैं. फिलहाल अभी तक किसी भी श्रमिक के हताहत की कोई खबर नहीं है.

ADVERTISEMENTS