यहां दूल्हे को दहेज में कार मांगना पड़ा महंगा भरने पड़े लाखो रुपए

ख़बर शेयर करें

दहेज की कुप्रथा हमारे वहां से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है अभी भी लोगों द्वारा दहेज मांगा जा रहा है जो उन पर उल्टा पड़ जाता हैं ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से आया जहां दूल्हे ने दहेज में मांगी जो उस पर भारी पड़ गई

Ad
Ad

Bulandshahr बुलंदशहर में एक शादी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां निकाह में क्रेटा कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने साढ़े बारह लाख देने पर बारात को मुक्त किया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

सूत्र, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बारात को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। अगौता थाना क्षेत्र के बागवाला गांव में निकाह में क्रेटा कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया।

इतना ही नहीं बंधक बनाने के साथ पैसे भी निकलवाये। दुल्हन पक्ष के लोगों ने साढ़े बारह लाख देने पर बारात को मुक्त किया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।