#Ranikhet #hospital पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवा बदहाल, रानीखेत अस्पताल में घुसा पानी, छत टपकने के चलते ऑपरेशन ठप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेशभर से आए दिन बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीरें सामने आते रहती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से आई है। जहां सरकारी अस्पताल में छत टपकने के कारण ऑपरेशन बंद हो गए हैं। जिस से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

अस्पताल की छत टपकने कारण ऑपरेशन ठप
पहाड़ों पर जहां एक और मानसून की विदाई ना होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं सुविधाएं ना मिलने के कारण लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है।

अल्मोड़ा के रानीखेत में गोविंद सिंह माहरा अस्पताल में छत टपकने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बारिश के बाद अस्पताल में घुसा पानी
रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को सिस्टम की लापरवाही भुगतनी पड़ रही है। यहां पर बारिश के बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी), दवा कक्ष सहित सभी वार्ड में पानी घुस गया। जिस कारण अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हैं।

टपकती छत के नीचे इलाज करवाने को मजबूर लोग
अस्पताल की छत टपकने के कारण यहां ऑपरेशन भी ठप हैं। इंफेक्शन फैलने के डर से डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। शहर का एकमात्र अस्पताल होने के कारण लोग टपकती छत के नीचे उपचार करवाने के लिए मजबूर हैं। लोगों को बारिश के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS