#haldwani #school #bus इस स्कूल बस हुई सड़क हादसे का शिकार,मची चीख पुकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।निर्मला कॉन्वेंट की स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूल बस नैनीताल रोड से तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक बच्चों से भरी बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। मौके पर हो हल्ला हो गया।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान आनन फानन में सभी बच्चों को बस से उतारा गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। वहीं बस में सवार बच्चों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस तरह की बड़ी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS