हल्द्वानी- भाई से बहस के बाद पुल से नदी में कूदी बहन, हालत गंभीर

हल्द्वानी। खाना बनाने के दौरान भाई से हुई बहस के बाद नाराज युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी।
घटना के दौरान पुल के नीचे वाले हिस्से में घूम रहे युवकों की उस पर नजर पड़ गई। किसी तरह बाहर निकालने के बाद उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। युवती की स्थिति गंभीर है।
भाई से बहस
ऊधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति ने सप्ताह भर पूर्व ही बनभूलपुरा के क्षेत्र में किराये पर घर लिया है। इसके बाद वह परिवार सहित यहां रहने लग गया। बुधवार शाम उसकी 20 वर्षीय बेटी घर किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान युवती की किसी बात को लेकर भाई से बहस हो गई।
स्वजन ने इसे मामूनी कहासूनी समझा लेकिन युवती सीधा चोरगलिया रेलवे क्रासिंग से जुड़े गौला पुल पर पहुंच गई। इसके बाद पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान पुल के नीचे बनी गोल सुरक्षा दीवार से जुड़ी खाली एरिया में कुछ युवा टहल रहे थे। युवती को नदी में गिरता देख तुरंत उन्होंने पानी में उतर उसे बाहर निकाल पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद घायल को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



उत्तराखंड के जाबांज पत्रकार राहुल कोटियाल को कवरेज के दौरान पड़े डंडे