मेडिकल किंग जीआरडी पर बड़ी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

इस बड़ी लापरवाही पर हुई सख्त कार्यवाही


नगर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही ,ठोका 10 हजार का जुर्माना।

हलद्वानी एसकेटी. कॉम

हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर किंग के नाम से जाने जाने वाली जेआरडी पर आज नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है ।

मेडिकल वेस्ट फेंकने और एक्सपायरी दवाइयां और टॉनिक जूस डिस्प्ले में लगाकर बेचने के प्रयास की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई।

सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और स्वास्थ्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से टीम ले जाकर छापेमारी की।


नगर निगम द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट फेकने की शिकायत पर GRD मेडिकल शॉप पर कार्यवाही की गई। जिस पर बायो मेडिकल वेस्ट फेकने पर दस हजार (10000 ) की चालानी कार्यवाही हुई।


कार्यवाही के दौरान यह पाया गया कि उक्त दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी जूस और पानी की बोतले भी बेचने के लिए फ्रिज एवं डिस्प्ले में लगाई गई थी।

इस संबंध में फूड एवं सेफ्टी विभाग एवं औषधि विभाग को सूचित कर दिया गया। इस अभियान में वरिष्ठ नगर स्वास्थ अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक एवं टीम सम्मिलित थी।

ADVERTISEMENTS