हल्द्वानी निवासी युवक ने यहाँ सुसाइड पॉइंट से लगाई छलांग, मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भीमताल एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

यहां हल्द्वानी -भीमताल रोड पर स्थित सुसाइड पॉइंट पर से हल्द्वानी निवासी युवक ने छलांग लगा दी जिसके बाद नीचे जंगल में लगी आग की वजह वह पूरी तरह झुलस गया मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है लेकिन रात अधिक होने से उसकी डेड बॉडी को सड़क पर नहीं लाया जा सका है। एसडीआरएफ की टीम अब सुबह शव को रोड में लाएगी।

एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को सुरक्षित बैग में रख लिया है कल सुबह उसे सड़क पर लाया जाएगा । रात्रि अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत होने से फिलहाल शव को बैग में सुरक्षित रखने के बाद अभियान को बंद कर दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार छलांग लगाने वाले युवक की पहचान और रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल टीपी नगर के रूप में हुई है। युवक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। ऐसो भीमताल विमल मिश्रा ने बताया कि युवक ने सुसाइड प्वाइट से छलांग लगा दी नीचे आग लगी होने के कारण उसका शरीर आग में पूरी तरह से झुलस गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई पुलिस कल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS