हलद्वानी-रामपुर रोड़ की घटना -पेड़ से टकराई कार, माँ-बेटे की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानीskt. com

-->

ओवर स्पीड हमेशा जीवन के लिए खतरनाक रहती है ऐसे ही अत्यधिक स्पीड के साथ वाहन चलाना मौत को दावत देना होता है । ऐसी एक घटना रामपुर रोड के बेलबाबा के नजदीक आंतरिक मार्ग पर हुई जब तेज गति से दौड़ रही कर पेड़ से टकरा गई ।।और कार के परखच्चे उड़ गए, तथा कर में सवार मां बेटे की मौत हो गई ।

जबकि एक अन्य घायल हो गया जैसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रात्रि दो से तीन बजे के बीच की इस घटना से घर में सोए लोग बड़ी भयंकर आवाज के साथ जाग गए और उन्होंने देखा कि कार पेड़ पर टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा उसमें सवार मां बेटे बुरी तरह से खून से सने हुए पड़े हुए हैं

है

घटना स्थल के समीप के लोगों ने बताया कि यह हादसा रात 2:00 बजे से 3:00 के बीच हुआ है हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे पूरी तरह से उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई इधर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने बताया कि हादसे मैं एक महिला और उसके बेटे की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है