BJP Election Strategy: उत्तराखंड की हर विधानसभा सीट का मिजाज परखेंगे बाहरी नेता, ये है प्लान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

भाजपा अब थर्ड पार्टी असेसमेंट यानी दूसरे राज्यों के प्रवासी प्रभारियों की पड़ताल के जरिए प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों का चुनावी चुनाव मिजाज समझेगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार, बंगाल और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के अनुभवी और संगठन के माहिर विधायकों और नेताओ को उत्तराखंड में उतारा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

बाहरी नेता परखेंगे विधायकों की लोकप्रियता

बता दें ये नेता चुनाव तक बतौर प्रवासी प्रभारी हर सीट की जमीनी हकीकत परखेंगे और संगठन की कमजोरियां दूर करने और चुनावी तैयारी को धार देने का काम करेंगे। ये प्रवासी प्रभारी स्थानीय संगठन से इतर जनता के बीच जाकर पार्टी की स्थिति समझेंगे। किस सीट पर भाजपा मजबूत है और कहां संगठन कमजोर है।

पार्टी के अलग-अलग खेमों से करेंगे संवाद

माना जा रहा है कि क्योंकि दूसरे राज्यों के ये नेता स्थानीय गुटबाजी और व्यक्तिगत समीकरणों से दूर हैं इसलिए पार्टी के अलग-अलग खेमों से संवाद कर सकेंगे। पदाधिकारियों के दावे और जमीनी हकीकत के बीच अंतर भी उनकी रिपोर्ट से प्रदेश नेतृत्व के साथ केंद्रीय संगठन तक पहुंचेगी। इस प्रयास से भाजपा चुनाव से पहले विधायकों की लोकप्रियता और संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक जमीन को परखना चाहती है।

संगठन की कमजोरियां तलाशेंगे प्रवासी प्रभारी

ये प्रवासी प्रभारी रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही बूथ कमेटियों की सक्रियता, पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था, मतदाता और निष्क्रिय कार्यकर्ता निगरानी भी करेंगे। कमजोर बूर्यो चिह्नित कर संगठन को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देंगे। प्रवासी प्रभारी सामाजिक और जातीय समीकरणों के साथ महिला, युवा और विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की स्वीकार्यता भी परखेंगे। पार्टी के भीतर टिकट के दावेदारों की संख्बा उनकी पकड़ और चुनावी क्षमता का भी आकलन होगा।

ADVERTISEMENTS