6,6,6,6,6,6… 20 गेंदों में हैरी ब्रूक का विस्फोटक अर्धशतक, 2 बार मिला था जीवनदान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 को खेलते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ बेटिंग की। महज 20 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।
20 गेंदों में हैरी ब्रूक का अर्धशतक, 2 बार मिला था जीवनदान
दरअसल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंलैड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपनी पहली ही गेंद पर जोएल डेविस ने फिल साल्ट को आउट कर दिया। जिसके बाद दूसरे ओपनर डोनाल्ड भी 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान ब्रूक ने टॉम बैंटन के साथ पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
छह छक्के और चार चौके शामिल
हैरी ब्रूक ने चौथे ओवर में लगातार तीन छक्के मारे, फिर एक चौका भी जड़ा। इस ओवर में 24 रन आए थे। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका ये तूफानी अर्धशतक 20 गेंदों में आया। जिससे इंग्लैंड अच्छी पोजीशन में आ गई। पॉवरप्ले में इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 74 रन जोड़े।
2 बार मिला था जीवनदान
बता दें कि इस विस्फोटक पारी से पहले ब्रूक को दो बार जीवनदान मिला। एक दो और दूसरा तीन के स्कोर पर। ब्रूक 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। इंग्लैंड के कप्तान ने 28 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


