उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है सपा, प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को भेजी सूची

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

uttarakhand sp seeks to contest 30 seats as part of alliance with congress
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

सपा नेता ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता को जरूरी बताते हुए कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को नुकसान हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: समाजवादी पार्टी (SP) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इस संबंध में ऐसी सीटों की एक सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। 

यहां जारी एक बयान में सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद 30 विधानसभा सीटों की सूची तैयार कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि ये सीटें प्रदेश के चार जिलों- हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में हैं। सिद्दीकी ने कहा कि इन सीटों में से 15 सीटों को प्राथमिकता के आधार पर पर चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेना है। 

सपा नेता ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता को जरूरी बताते हुए कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन होने पर सपा अपने हिस्से में आने वाली सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सहयोगियों के प्रत्याशियों को भी जिताने के लिए प्रयास करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वर्ष 2000 में गठित हुए उत्तराखंड में सपा ने विधानसभा में कोई सीट नहीं जीती है जबकि 2004 में उसके प्रत्याशी राजेंद्र बाडी हरिद्वार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। 

ADVERTISEMENTS