गोल्ड कम खरीदो’ के बाद PM मोदी की एक और बड़ी भविष्यवाणी! कहा- लिखकर रख लो… जानें क्या बोले प्रधानमंत्री

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि एक साल के लिए जरूरत न हो तो सोना मत खरीदिए। देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा और उनकी बात मानी।

ADVERTISEMENTS

आज गोल्ड के दाम कम हो गए हैं। अब लोग बोल रहे हैं कि मोदी जी आपकी वजह से हमारे पैसे बच गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक साल पहले मैंने देशवासियों से अपील की थी कि यदि सोना खरीदना बहुत जरूरी न हो, तो एक साल तक सोना न खरीदें। मुझे खुशी है कि जिस तरह लाल बहादुर शास्त्री जी के एक वक्त का भोजन छोड़ने के आह्वान पर देशवासियों ने उनका साथ दिया था, उसी तरह आज भी मेरे देश में वही भावना कायम है। मुझ जैसे एक सामान्य व्यक्ति ने जब कम सोना खरीदने की अपील की, तो देशवासियों ने मेरी बात मानी और सोने की खरीद कम की। आज सोने की कीमतें गिर गई हैं। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोदी जी, आपने जो सलाह दी थी, हमने उसे माना और इससे हमारा पैसा बच गया।”

‘जिन लोगों ने पैसे लगाए वो मालामाल हो गए’

उन्होंने आगे कहा कि आज आपने देखा होगा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा चल रही है। उस चर्चा में आज सब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी ने संसद में 2023 में कहा था कि आप भारत सरकार के PSUs बॉन्ड्स में पैसे लगाएं, मालामाल हो जाएंगे। उस समय लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन आज इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने पैसे लगाए वो मालामाल हो गए।

‘आईआईटी हो या आईटीआई हो… मेरे देश की अमानत है’

PM मोदी ने कहा कि चाहे आईआईटी हो या आईटीआई हो, मेरे लिए तो यही मेरे देश की अमानत है। यही मेरे देश का सामर्थ्य है और यही मेरे देश का भविष्य है। आईटीआई में पढ़ते हुए जो आपने हुनर सीखा है, वो अब विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है।

उन्होंने कहा कि भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा। जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था और ईर्ष्या का भी केंद्र था। जब वे आक्रांता भारत में आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की। हमारे जो ऐसे कारीगर हुआ करते थे, कोई चीज बना लें और वो सबसे ज्यादा अच्छी बने तो बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्यों? क्योंकि उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में जो कौशल है वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है। इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो।

ADVERTISEMENTS