हल्द्वानी- बेटी के जन्मदिन की थी तैयारी मिली पिता के मौत की खबर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बेटी के जन्मदिनकी खुशी मनाने के लिए घर लौट रहे शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। उप शिक्षा कार्यालय हल्द्वानी (धौलाखेड़ा) में तैनात उपेंद्र सिंह नेगी (57) बेटी के जन्मदिन मृतक उपेंद्र सिंह के लिए समोसा और नेगी की फाइल मिठाई व नाती-नातिन के फोटो सौ. स्वजन लिए चिप्स लेकर घर आ रहे थे, लेकिन एमबीपीजी कालेज के पास सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। द्वाराहाट के रहने वाले उपेंद्र नेगी सुभाष नगर भोटिया पड़ाव में पत्नी दीपा नेगी और बेटे के साथ रहते थे। बेटी निधि की शादी हो चुकी है, इन दिनों बच्चों के स्कूल की छुट्टी होने से बेटी पति और दो बच्चों के साथ मायके आई थी। सोमवार कोउसका जन्मदिन था। परिवार उपेंद्र के आने का इंतजार कर रहा था। उपेंद्र मुखानी से आटो से एमबीपीजी तक पहुंचे और सड़क पार करते समय हादसा हो गया।

स्वजन ने बताया कि 14 जून को उपेंद्र पूरे परिवार के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन कर लौटे थे। सोमवार को बेटी, दामाद और बच्चे कैंची बाबा के दर्शन को गए थे और पिता उपेंद्र ड्यूटी चले गए थे। 17 जून यानी आज बेटे के लिए रुद्रपुर रिश्ता देखने जाने की तैयारी थी, हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

कालेज के सामने डिवाइडर को ऊंचा करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हादसे से संबंध में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी