उत्तराखंड-इस जिले में 7 हजार से अधिक राशनकार्ड निरस्त किए

पौड़ी। जिले में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी है। अभियान के तहत अपात्र, मृतक, स्थानांतरित और अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों की पहचान कर अब तक कुल 7,799 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, जिनसे संबंधित 31,268 यूनिट भी समाप्त कर दी गई हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में निरंतर सत्यापन अभियान संचालित
किया जा रहा है, जिसके दौरान अंत्योदय अन्न योजना के 609 राशन कार्ड एवं 2,038 यूनिट, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 3,997 राशन कार्ड एवं 18,110 यूनिट और राज्य खाद्य योजना के 3,193 राशन कार्ड एवं 11,120 यूनिट निरस्त किए गए हैं। जिले में कुल 7,799 राशन कार्डों व उनसे संबद्ध 31,268 यूनिटों को समाप्त किया गया है। बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई की गई
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


