हल्द्वानी: यहां 150 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज! जांच में जुटी पुलिस..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में फर्जी मतदान को लेकर हुए बबाल के बाद पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर करीब 150 सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है गत 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा था। मोटाहल्दू के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ में कुछ लोग पहुंचे तो पता चला कि उनके वोट पहले ही पड़ चुके है। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

इधर गत 21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में बाधा,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मतदान दल के सदस्यों के साथ मारपीट, धमकी देना और मतपेटियां छीनने समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तमाम वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों को तस्दीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएगी।

ADVERTISEMENTS